बिलासपुर

आईजी बिलासपुर की ततपरता से मिले प्रार्थी को 1.50 लाख रुपये…नौकरी लगाने के नाम पर हुई थी ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी गुहाराम धृतलहरे ग्राम पंजी मुरली थाना पामगढ़ के रहने वाले है। इनके दोनो बेटों की रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से परमेश्वर उर्फ गुड्डू लहरे निवासी पामगढ़ द्वारा एक लाख पचास हजार चार वर्ष पूर्व दिया था। लेकिन नौकरी भी नही लगवाया और पैसा वापसी हेतु कहने पर टाल मटोल करते रहता था। जिसके सम्बंध में थाने में शिकायत दिया था। पर कोई कार्यवाही नही  हो पाई। इस सम्बंध में मदद के लिये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी से मिलने आये और अपनी व्यथा बताई। प्रार्थी अपराध पंजीबद्ध नही कराना  चाहता था वह मात्र अपने पैसे वापस लेना चाह रहा था जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं थाना प्रभारी को इस सम्बंध में कार्यवाही करने और  गुहाराम के पैसे तत्काल वापसी करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस पर जांजगीर पुलिस द्वारा अनावेदक परमेश्वर उर्फ़ गुड्डू लहरे को रायपुर से पकड़ कर पुलिस वाले लाये।  ततपश्चात प्रार्थी गुहाराम को थाने में बुलाया गया। जहां पर परमेश्वर ने माफ़ी मांगी और पूरा एक लाख पचास हजार रुपए उसे वापस  किये। गत चार वर्षों से प्रार्थी गुहाराम परेशान था।  पुलिस महानिरीक्षक की सक्रियता से प्रार्थी को पृरे पैसे मिल गए। प्रार्थी भावविभोर होकर आईजी को धन्यवाद ज्ञापित करने आया और आईजी को त्वरित कार्यवाही और न्याय प्रियता के लिये धन्यवाद दिए।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,