कांकेर

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटे ने गँवाए 3.22 लाख रुपए, मां के अकाउंट से लिंक कर खेलता रहा फ्री फायर गेम…. इधर खुलासे के बाद

रमेश राजपूत

कांकेर – छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आनलाइन गेम के चक्कर में लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कांकेर जिले में आया है। पखांजुर में एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम को अपग्रेड करने में करीब सवा तीन लाख रुपए खर्च कर दिए। गौरतलब है कि रायगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम के लिए 17 साल के एक छात्र की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक पखांजूर की शिक्षिका शुभ्रा पाल ने 11 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि 8 मार्च से 10 जून के बीच उसके खाते से 278 बार ट्रांजेक्शन कर 3.22 लाख निकाल लिए गए। यह भी कहा था कि एक बार भी उसके मोबाइल में ओटीपी नहीं आया। इसे ऑनलाइन ठगी का नया पैंतरा माना जा रहा था। पुलिस ने जांच की तो बैंक से पता चला खाते में लिंक मोबाइल नंबर से ही पैसा ट्रांजेक्शन किया गया है। जांच आगे बढ़ी तो पता चला पैसा ऑनलाइन गेम खेलने व गेमिंग लेवल अपग्रेड करने में खर्च किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि इस मोबाइल से उसका 12 साल का बेटा ही ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलता था। पूछताछ में बेटे ने बताया कि वो फ्री फायर गेम खेलने का इस कदर आदी हो चुका था कि गेम को अपग्रेड कर गेमिंग हथियार खरीदना चाहता था। इसलिए वो मां के मोबाइल नंबर को बैंक एकाउंट से जोड़कर पैसे ट्रांजेक्शन करने लगा।

बच्चों को बताएं क्या सही, क्या गलत

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया ने कहा वर्तमान में कोरोना महामारी के दौर में खरीदी, पेमेंट के साथ पढ़ाई भी ऑनलाइन हो गई है। ऐसे में इससे बच्चे ज्यादा जुड़ रहे हैं। पालक बच्चों को ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराने के साथ उन्हें इसकी अच्छाई व बुराई दोनों बताएं। बच्चों को बताएं लापरवाही बरतने से वे सायबर क्राइम व ठगी के शिकार हो सकते हैं। बेहतर है बच्चों को अपने सामने ही ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने दें। वहीं साइबर सेल प्रभारी एसआई सत्येंद्र सिंह ने कहा बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिए। ऑनलाइन रहने वाले बच्चों पर नजर रखने के साथ बैंक एकाउंट की जानकारी उनसे दूर रखना चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...