हादसा

बारात में निकले कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत….वही दूल्हे सहित 3 गंभीर रूप से घायल

रमेश राजपूत

बलरामपुर – जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा सहित एक दोस्त की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार त्रिकुंडा क्षेत्र बगदा गांव निवासी रोजगार सहायक सुनील मरकाम की बारात बुधवार रात सूरजपुर के गोविंदपुर जा रही थी। इस दौरान कार में पीछे की सीट पर दूल्हा सुनील मरकाम और दो अन्य लोग बैठे थे।

जबकि सुनील का सहकर्मी रोजगार सहायक मनीलाल कार ड्राइव कर रहा था और उसके बगल वाली सीट पर दूल्हे का जीजा बैठा हुआ था।वाड्रफनगर से आगे प्रेमनगर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को कुछ दूर घसीट ले गई और ट्रक उसी के ऊपर चढ़कर पलट गई। हादसे में रोजगार सहायक मनीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को वाड्रफनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दूल्हे के जीजा ने भी दम तोड़ दिया। 

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,