बिलासपुर

बिलासपुर: तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश…हत्या या हादसा ? पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्राम अमेरी स्थित तालाब में एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में तैरती हुई मिली। तालाब में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी जानकारी सकरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान ग्राम अमेरी के सतनाम नगर निवासी चंद्रकली कुर्रे पति सुभाष कुर्रे उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव तालाब में औंधे मुंह पानी में डूबा हुआ मिला,

जिससे उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हादसे में डूबने से हुई है या इसके पीछे किसी तरह की आपराधिक घटना है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतका के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार