बिलासपुर

फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल…एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,

बिलासपुर – फेसबुक पर दवाई का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर करना सरकारी शराब दुकान के मैनेजर को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पार्सल दोबारा भेजने के नाम पर उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाई और इसके बाद दो दिनों में 15 बार ट्रांजेक्शन कर बैंक खाते से 1 लाख 12 हजार 579 रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। अब सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द अटल आवास के पास रहने वाले चोखे लाल वर्मा लिंगियाडीह शराब दुकान में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को फेसबुक पर दवाई का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। भुगतान के लिए कंपनी की ओर से बार कोड भेजा गया, जिसके जरिए उन्होंने एक हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद पार्सल उनके पते पर पहुंचा, लेकिन रिसीव नहीं कर पाने के कारण डिलीवरी ब्वाय उसे वापस ले गया। डिलीवरी ब्वाय से संपर्क करने पर कंपनी से बात करने को कहा गया। कंपनी के नाम से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने पार्सल दोबारा मंगाने के लिए मोबाइल से सिर्फ दो रुपये का भुगतान करने को कहा। पीड़ित ने दो रुपये का भुगतान किया, लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गया। कई बार प्रयास के बाद भी भुगतान सफल नहीं हुआ। इसी दौरान 13 अगस्त को शराब दुकान में ड्यूटी के दौरान उनके साथी ने सामान वापस मंगाने के लिए उनके मोबाइल में ऑनलाइन माध्यम से एक एपीके फाइल डाउनलोड कर दी। फाइल डाउनलोड होने के कुछ ही देर बाद बैंक खाते से रकम कटने लगी। 13 अगस्त को 98 हजार 259 रुपये और 14 अगस्त को 14 हजार 320 रुपये निकाले गए। कुल 15 ट्रांजेक्शन में 1 लाख 12 हजार 579 रुपये की ठगी हुई। लगातार रकम कटने पर पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब ट्रांजेक्शन और एपीके फाइल के जरिए ठगी करने वालों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबर, लिंक या सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड अथवा इंस्टाल न करें। ऑनलाइन खरीदारी, रिफंड या डिलीवरी के नाम पर कोई ऐप डाउनलोड करने या स्क्रीन शेयर करने को कहे तो सतर्क रहें। बैंक खाते से अनधिकृत राशि निकलने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें और बैंक को भी सूचना दें।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी