बिलासपुर

बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पथराली में खेत की फसल चराने की मामूली बात को लेकर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद चार लोगों ने मिलकर राजू निर्मलकर को पकड़ लिया और जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिला दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद हिर्री पुलिस ने 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:45 बजे ग्राम मुरू-खरकेना मार्ग के पास हुई। मृतक राजू निर्मलकर पिता कोदू निर्मलकर, निवासी पथराली, की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 35/26 कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण और पंचनामा कार्रवाई के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि खेत की फसल चराने की बात को लेकर आरोपियों का मृतक से विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसे पकड़कर जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। मुख्य आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने कीटनाशक दवा का डिब्बा घटनास्थल के पास झाड़ियों से बरामद करने की कार्रवाई की। पुलिस ने गोलू उर्फ जगजीवन पठारी 31वर्ष , मनमोहन पठारी 30 वर्ष, संदीप यादव 21 वर्ष और राकेश निर्मलकर 26 वर्ष सहित 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 229/2026 में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी