बिलासपुर

मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच्ची की बचाई जान

उदय सिंह

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सेमरा भरारी में शुक्रवार को तालाब में नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची गहरे पानी में चली गई। पोती को डूबता देख उसकी दादी ने बिना अपनी जान की परवाह किए तालाब में छलांग लगा दी। आसपास के ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा भरारी निवासी प्रमोद खरे रोजी-मजदूरी करते हैं। उनकी 10 वर्षीय बेटी काव्या खरे शुक्रवार को अपनी छोटी बहन मायरा खरे के साथ तालाब में नहाने गई थी। दोनों बहनें तालाब के पास थीं। इसी दौरान अचानक काव्या का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरी।

काव्या को पानी में डूबता देखकर उसकी छोटी बहन मायरा घबरा गई और शोर मचाकर मदद के लिए अपनी दादी गायत्री खरे को बुलाने लगी। बच्चियों का घर तालाब के पास ही है। आवाज सुनते ही गायत्री तत्काल तालाब की ओर दौड़ीं। पोती को पानी में डूबता देखकर उन्होंने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी और उसकी तलाश शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने आसपास के लोगों को भी मदद के लिए पुकारा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्ची की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद काव्या को पानी से बाहर निकाला गया। उस समय उसकी हालत गंभीर थी। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। समय रहते बच्ची को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बच गई। फिलहाल काव्या डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी