रायगढ़

मारपीट कर लूटपाट को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… देर रात कार सवार को बनाया था शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – बुजुर्ग के साथ रास्ता रोकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार भोजपल्ली प्रसन्न कुमार गुप्ता ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 10 जून के रात्रि जेएमजे अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के लिए घर से खाना लेकर अपनी इंडिगो कार से अस्पताल आ रहा था, रात्रि करीब 09.30 बजे गांव के प्राथमिक स्कूल भोजपल्ली के पास गांव के दिनेश शर्मा, अमित साहू, अमन गुप्ता, भोलानाथ खड़िया और चंद्रहास किसान मिलकर गाड़ी को रोके और कार से नीचे उतारकर गाली गलौज करते मारपीट कर उनके जेब में रखे ₹11,500 लूटकर भाग गए। इधर मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने विश्वनाथपाली निवासी अमन गुप्ता,भोजपल्ली निवासी भोलानाथ खड़िया और चंद्रहास किसान को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2900 रुपए बरामद किए है। जबकि घटना में शामिल आरोपी दिनेश शर्मा और अमित साहू अब भी फरार है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,