सीपत

नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार… अपहरण और दुष्कर्म का मामला था दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – नाबालिग लड़की को अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा आरोपी को पुणे से पकड़ कर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नाबालिग लड़की के परिजनों ने सीपत थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तभी उन्होंने दौरान पतासाजी के अपहृता नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। पुछताछ में नाबालिग लड़की ने मोहरा सीपत निवासी चन्द्रहास भोई उर्फ सोनू द्वारा फुसलाकर कर लेजाकर उसके साथ बलात्कार करने की जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश सरगर्मी से शुरु की। इस दौरान साइबर सेल के मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया। जहा आरोपी का पुणे में होने की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर पुलिस की टीम ने पुणे में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर , उप निरी . राकेश पटेल आरक्षक 28 . ईमरान खान की विशेष भुमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,