बिलासपुर

दुष्कर्म के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई, घटनाओं से प्रदेश में भी डर का माहौल…..राज्यपाल से की गई मांग

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-कठोर कानून,तत्काल न्याय और महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग अब न्यायधानी में भी उठने लगी है। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना और प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न को लेकर गुरुवार को संस्कारधानी में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया, शांतिपूर्ण रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय विद्या परिषद के नेतृत्व में निकाली गई रैली में देश में महिलाओ की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल पर आवाज बुलंद किया, रैली में बड़ी संख्या में परिषद के युवाओं के साथ स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। जिन्होंने रेप की बढ़ती घटनाओं को रोकने जल्द ही उचित कदम उठाने की मांग की है। अखिल भारतीय विद्या परिषद के आह्वान पर देवकीनंदन चौक से नेहरु चौक तक रैली निकाल अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

देश के महानगरो के बाद प्रदेश में भी भय का मौहोल….

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में घटित दुष्कर्म एवं हत्याकांड के बाद प्रदेश के सरगुजा,बलरामपुर,रायपुर और बिलासपुर में भी निर्भया हवस के दरिंदों की दरिंदगी का शिकार हुईं है। इन घटनाओं के मद्देनजर अब प्रदेश की महिलाओ में भी असुरक्षा का डर घर कर गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...