बिलासपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत…हॉस्टल के बाथरूम में मिली लाश, मौत के कारणों का नही हो सका खुलासा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले में कोनी क्षेत्र में स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के बाथरूम में 12 वी कक्षा के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया हैं बताया जा रहा है कि छात्र सुबह नहाने गया उसके बाद कई घण्टो तक बाहर नहीं निकला,जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो उसका शव नीचे पड़ा मिला।जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र में स्थित रमतला में प्रयास आवासीय विद्यालय में बागबहरा का रहने वाला छात्र प्रफुल्ल मिश्रा 12 वी कक्षा में पढ़ाई करता था । जो आज सुबह वह ब्रश करने व नहाने के लिये हॉस्टल के बाथरूम में गया । जिसके बाद वो कई घंटों तक बाहर नहीं आया तो साथी छात्रों ने लगभग 4 से 5 घण्टे बाद बाथरूम के पास जा कर बाहर से आवाज लगाई । और जब अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई तो अन्य छात्रों ने इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक को दी गई। जिसके बाद बाथरूम का दरवाजे को किसी तरह खोलवाया गया

जहाँ बाथरूम के अंदर छात्र प्रफुल्ल मिश्रा बेहोश पड़ा हुआ था , जिसे चेक करने पर उसकी सांसे नहीं चल रही थी , जिसके बाद तत्काल घटना की सूचना कोनी थाने को दी गयी । सूचना पर पहुँची पुलिस छात्र को सिम्स अस्पताल ले कर गयी जहा छात्र को परीक्षण के उपरांत डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया ।

हॉस्टल अधीक्षक ने इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दे दी है। मामले में कोनी टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि बच्चा अकेला ही बाथरूम में था जहां से उसके शव को बरामद किया गया हैं । बच्चे के परिजनों के आने पर उनसे जानकारी ली जाएगी की बच्चे को किसी भी किस्म की बीमारी तो नही थी । इसके अलावा मौत के स्पष्ट कारणों को जानने के लिये पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्प्ष्ट कारणों का पता चल पायेगा ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...