कोरिया छत्तीसगढ़

बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कोरिया पुलिस करवा रही विभिन्न आयोजन….रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित

रमेश राजपूत

बैकुण्ठपुर – पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है जिसके अन्तर्गत विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को खेलकूद, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व, रंगोली, चित्रकला का विषय नशामुक्ति (फूल साइज के चार्ट पेपर ) एवं  खेलकूद कुर्सी दौड़ जिसमें उक्त सभीबप्रतियोगिताओ का आयोजन अपने संस्था से कराकर प्रथम एवं द्वितीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों का नाम दिनांक 18.11. 2021 तक उपलब्ध कराने हेतु सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है,

जिसमें सभी विद्यालयों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। बाल सुरक्षा सप्ताह में सारणी के अनुसार आज को स्कूली छात्रों को गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम, पास्को एक्ट, नशा मुक्ति की जानकारी दिया गया। जिसमे दिनांक 14 एवं 15 नवंबर को आदर्श कन्या विद्यालय बैकुंठपुर के कुल 700 बालिकाओं व शकुंतला स्कूल की 250 बालक-बालिकाओं को गुड़ टच बैड टच, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, जेजे एक्ट, व नशा मुक्ति के संबंध में कोरिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में निजात अभियान की संपूर्ण जानकारी भी बच्चों को दिया गया। बाल सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर दिनांक 20.11.2021 को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा पुरस्कार हेतु स्थान व समय की सूचना पृथक से दी जावेगी।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा