बिलासपुर

लोकसभा चुनाव में बिलासपुर सीट से तोखन साहू को मिली बड़ी जीत….जीत के बाद उन्होंने मतदाताओं का जताया आभार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोकसभा चुनाव 2024 में बिलासपुर की सीट एक बार फिर सुर्खियों में रही जहाँ चुनाव में 37 उम्मीदवार मैदान में थे, वही दोनो ही प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला था, जिसमें भाजपा से तोखन साहू और कांग्रेस से देवेंद्र यादव प्रत्याशी रहे। बिलासपुर लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र है, जिनमें मुंगेली और लोरमी सहित जिले के 6 विधानसभा सीट शामिल है। बिलासपुर में 3 चरण में 64 प्रतिशत मतदान हुए थे, जिसके परिणाम 4 जून को सामने आए। देर रात तक चले मतगणना में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने 723194 मत हासिल किए वही कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने 558942 मत हासिल किए, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 164252 मतो से जीत हासिल किया।

हालांकि कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने भी कड़ा मुकाबला किया, लेकिन वह पिछड़ गए और मतो का अंतर धीरे धीरे बढ़ते हुए अधिक हो गया था। जिससे भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की जीत निश्चित हो गई थी और समर्थको ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। निश्चित ही बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा की रही जिसमें कई वर्षों से पार्टी का कब्जा है और जनता का भारी समर्थन मिलता रहा है। जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

” बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाता भाइयों हमारी माताएं बहने किसान युवा साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद जिनका अपार स्नेह मिला, मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया और मैं आप लोगो को विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा बिलासपुर के विकास को लेकर मेरी प्रतिबद्धता बनी रहेगी यह जीत भाजपा के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं की जीत है मोदी जी की जीत है भाजपा के प्रदेश और जिले के संगठन की जीत है।”

तोखन साहू

नवनिर्वाचित सांसद बिलासपुर

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...