मरवाही

बीती रात एसबीआई ए.टी.एम. में चोरी का प्रयास, आरोपी हुआ फरार….पुलिस जुटी तलाश में

भुवनेश्वर बंजारे

मरवाही थाना – बीती रात भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मरवाही के ए.टी.एम. में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मरवाही में प्रभारी ब्रांच मैनेजर ने मरवाही थाना में शिकायत की है कि स्टेंट बैंक से थोड़ी दूर मे स्थित आशुतोष गुप्ता के किराये के मकान मे स्टेंट बैंक का ए.टी.एम.लगा है।ए.टी.एम.में सुरक्षा के लिए रोहित प्रसाद को गार्ड के रूप मे तैनात किया गया है बावजूद इसके अज्ञात व्यक्ति द्वारा शटर को तोडकर ए.टी.एम.मे प्रवेश कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था,

जिसकी भनक जैसे ही गार्ड को लगी और उसने इसकी सूचना फोन पर बैंक मैनेजर को दी, जिसकी भनक चोर को लग गई और वह मौके से फरार हो गया। गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुँचे मैनेजर ए.डी. किन्डो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया, जिसमे ए.टी.एम. की शटर का एक ताला टूटा हुआ पाया गया, लेकिन ए.टी.एम.मे कोई नुकसान नही हुआ था।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...