रतनपुर

10 किलो गांजे से भरी एक लावारिस कार बरामद, गांजा तस्करी के अन्य मामले से जुड़े मिले तार….पुलिस जुटी जांच में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार दूसरी बार मादक पदार्थ गांजा के तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है ।थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह द्वारा दिनांक 02.07.2021 को थाना रतनपुर के सक्रिय मुखबिरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई , कि पोड़ी मोड़ के पास एक बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर वाहन कार खड़ी है , जिसमें किसी अवैध वस्तु होने की संभावना है सूचना को रतनपुर पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर तसदीक की गई । पोड़ी मोड़ के पास लावारिश अवस्था में खड़ी बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर से 10 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती- 01 लाख रू . एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर कीमत करीबन 08 लाख रू . कुल  कीमती 09 लाख रू . को जप्त कर धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई है , विवेचना दौरान पुलिस को कुछ दिन पूर्व पकड़े गये 125 किलो गांजा के तसकरों से आज जप्त वाहन के संबंधित होने की सनसनी खेज जानकारी मिली है , आज जप्त हुए वाहन में फरार तस्करों के तार जयराम नगर , गौरेला तथा मध्यप्रदेश के पन्ना , कटनी एवं जबलपुर से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है जिसके आधार पर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी, इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह , सहायक उप निरीक्षक- हेमंत सिंह , प्रधान आरक्षक- नुवास , तिग्गा , आरक्षक- रामलाल सोनवानी , राहुल जगत की उल्लेखनीय भूमिका है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...