मस्तूरी

शराबी शिक्षक ने स्कूल को ही बना डाला अपना ठिकाना, बेसुध होकर पी रहा शराब और शिक्षा के मंदिर को कर रहा कलंकित…वीडियो वायरल

उदय सिंह

मस्तूरी –  एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जिसमें पदस्थ शिक्षक बेखौफ स्कूल भवन में ही शराब पी रहा है और बेसुध हो जा रहा है। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है और इस करतूत का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत लोहर्सी के सबरिया डेरा के प्राथमिक शाला में 30 बच्चों की दर्ज संख्या है जिसमें 2 शिक्षक पदस्थ है।

जिसमें से सोनू राम साहू प्रभारी प्रधान पाठक है और दूसरा सुभाष चंद्र भारद्वाज शिक्षक हैं। शुक्रवार को शिक्षक सुभाष चंद्र भारद्वाज स्कूल के ही मध्यान्ह भोजन कक्ष में महुआ शराब दिनदहाड़े रूप से पी रहा था और किचन में खाना बना रही महिला से चखने के लिए दाल भी मांग रहा है।

वहीं शनिवार को भी सुबह देखने को मिला शराब के नशे में धुत शिक्षक स्कूल प्रांगण में ही सो गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद मौके पर ग्राम पंचायत लोहर्सी के सरपंच रंजित कुमार भानु को बुलाया गया।

इस दौरान सरपंच रंजीत कुमार ने खुद शराबी शिक्षक के मोटरसाइकिल के डिग्गी को चेक किया तो उसमें भी कच्ची शराब और चखने का सामान बरामद किया गया।वहीं स्कूल में पढने वाले  बच्चों से पूछताछ में पता चला कि वह टीचर आदतन शराबी है और रोजाना स्कूल में शराब पीकर आता है।

जिससे छोटे-छोटे बच्चे शराबी शिक्षक से सहमे रहते हैं, जिसके कारण 30 बच्चों की संख्या वाले क्लास में केवल  10 से 12 ही बच्चे स्कूल आते हैं।

बहरहाल शिक्षा के मंदिर में दिनदहाड़े शराब खोरी की घटना पर संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं यह देखने वाली बात होगी। वहीं  इस पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की आंख खुली है और जांच कर शराबी शिक्षक को सस्पेंड करने की बात कह रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया