मस्तूरी

मोबाईल चोरी कर फोन पे से निकाल लिए 74 हजार रुपए….मस्तुरी जनपद पंचायत के अधिकारी हुए शिकार,

उदय सिंह

मस्तूरी – सब्जी बाज़ार में सब्जी खरीद रहे जनपद पंचायत के एक अधिकारी का किसी ने मोबाईल चोरी कर लिया, फिर मोबाईल में इंस्टाल फोन पे के माध्यम 73960 रुपए निकाल लिए, मामले में जैसे ही प्रार्थी को इसकी भनक लगी उन्होंने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार निवासी लक्ष्मी कुमार त्रिपाठी जनपद पंचायत मस्तूरी कार्यालय में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी है, जो बीते 24 अप्रैल को मस्तूरी बाज़ार में सब्जी खरीदने शाम 6 बजे पहुँचे हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनकी जेब से मोबाईल को चोरी कर लिया, जब वह बाज़ार से निकले तो उन्हें मोबाईल नही होने का अहसास हुआ जिन्होंने आस पास मोबाईल की तलाश भी की लेकिन वह नही मिली, जिसके बाद उन्हें पता चला कि अज्ञात चोर द्वारा उनके मोबाईल में इंस्टाल फोन पे के माध्यम एसबीआई के उनके बैंक एकाउंट से 73960 रुपए निकाल लिए, जिसके बाद उन्होंने मस्तूरी थाने पहुँचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी