मुंगेली

महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज

रमेश राजपूत

मुंगेली – महज 500 रुपये के लिए एक नाबालिग ने अपनी ही पारिवारिक दादी की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। मोबाइल गिरवी से छुड़ाने के लिए पैसे मांगने पर वृद्ध महिला ने इनकार कर दिया था। इसी बात से गुस्साए नाबालिग ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम उमरिया निवासी सोनकलिया बाई डहरिया की 26-27 सितंबर की दरम्यानी रात घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 27 सितंबर को उनकी भांजी दिव्या भारती ने चौकी साकेत में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर 28 सितंबर को पथरिया थाने में अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना से सुलझी हत्या की गुत्थी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पथरिया पुलिस, साइबर सेल और चौकी साकेत की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसी दौरान मुखबिर से गांव के ही एक विधि से संघर्षरत बालक के वारदात में शामिल होने की सूचना मिली।
पुलिस ने बालक को उसके पिता और संरक्षक की मौजूदगी में पंचायत भवन के पास बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने मोबाइल छुड़ाने के लिए सोनकलिया बाई से 500 रुपये मांगने और पैसे नहीं मिलने पर हंसिया से हमला कर हत्या करने की बात बताई। बालक की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के समय पहने गए टी-शर्ट और जींस को उसके घर से जब्त किया। 3 अक्टूबर को सामाजिक पृष्ठभूमि पत्र तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड मुंगेली में पेश किया गया। इसके बाद उसे पृथक बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...