बिलासपुर

जिला पंचायत बिल्डिंग से 3 एसी की हुई चोरी…किसी को नही लगी भनक, सिविल लाइन थाने में मामला हुआ दर्ज

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के सुने मकानों के बाद अब चोरों ने शासकीय कार्यालयों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां जिला पंचायत ऑफिस में लगे एसी पर अज्ञात चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी लिखित शिक़ायत जिला पंचायत के कर्मचारी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को जिला पंचायत कार्यालय का एसी नही चल रहा था। कर्मचारियों को लगा कि एसी पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई है।

लिहाजा उन्होंने एसी मैकेनिक को बुलाया। जब मैकेनिक ने दफ्तर में लगे मशीनों कि जांच कि तो पता चला कि दफ्तर के तीन एसी के आउटर मशीन ही वहां से गायब है। जिसे किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। लिहाजा घटना की शिक़ायत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। इधर मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...