बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में आज फिर 100 से अधिक मरीज़ो की पहचान, संक्रमितों की बढ़ रही संख्या…आज भी लगभग सभी क्षेत्रों से मिले मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को जिले में 127 संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे से 115 मरीज बिलासपुर जिले के है। तो वही 12 मरीज दूसरे जिले के रहवासी है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 14416 हो गई है। आपको बता दे बुधवार को जिले में सवार्धिक 74 मरीज शहरीय क्षेत्रों से है। जबकि बिल्हा, मस्तूरी कोटा,तखतपुर से 41 मरीज मिले है। कोरोना का कहर बीते 24 घन्टो में जिले के कोने कोने में देखने को मिला है। जहाँ मेडिकल स्टाफ,रेल्वेकर्मी, पुलिस परिवार के सदस्य,शासकीय कर्मचारी कोरोना के चपेट में आए है। जो सभी कस्तूरबा नगर, जूनी लाइन, बंधवापारा, संजीवनी हॉस्पिटल, हेमू नगर, नेहरू चौक, गंगानगर, राजकिशोर नगर, गोड़पारा, रामा वेली, तोरवा, विद्या नगर, तिफरा विजयपुरम, शांति नगर, रामा ग्रीन सिटी, उसलापुर, मंगला कोटा मध्य नगरी चौक जीपीबीआर यदुनंदन नगर लोधीपारा, विवेकानंद नगर, बिरकोना, कृष्णा नगर बेलगहना, सिविल लाइन, किसान परसदा, अभिषेक विहार, नर्मदा नगर, परसदा, बिल्हा, ऑफिसर कॉलोनी कोटा, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी सहित अन्य जगहों में रहने वाले है। इस बीच राहत की बात यह है कि बुधवार को 61 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13261 हो गई। जबकि अब भी 914 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार जारी है। 

दो मरीजो की टूटी सांसे

न्यायधानी में बुधवार को कोरोना से दो मरीजो की मौत हुई है। दोनों मरीज दीगर जिले के रहने वाले है। हालाकि बुधवार को जिले के एक भी मरीज की मौत नही हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 241 पर टिकी हुई है। बुधवार को पहले मरीज की मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ जांजगीर निवासी 60 वर्षीय महिला को बीते दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ बुधवार 11.20 में उनकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ कोरबा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बुधवार सुबह 6 बजे हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...