कोटा

पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूटपाट….फरार दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

रमेश राजपूत

कोटा – पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बिलासपुर जिले में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई, जिसमें गुंडा तत्वों और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्य किया जा रहा है।थाना कोटा क्षेत्र में दिनांक 04 अप्रैल 2025 को एक प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कोरी डेम में घुमने के दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उससे दो मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकद लूट लिए। इस मामले में थाना कोटा में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में एक आरोपी मनीष कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष फरार दो आरोपी भरत यादव पिता झुमुक लाल यादव उम्र 24 वर्ष, निवासी कुंवारीमुड़ा एवं श्याम लाल ध्रुव पिता हीरा लाल उम्र 27 वर्ष, निवासी बोईर खोली की तलाश जारी थी। लगातार छापामारी के बाद दोनों आरोपियों को दिनांक 20 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, आरक्षक रामलाल सोनवानी, खेमंत पल, दीप सिंह कंवर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...