बिलासपुर

बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

उदय सिंह

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैमा में रविवार सुबह सड़क हादसे में 47 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण रोज की तरह सुबह घर के कुत्ते को टहलाने के लिए सड़क किनारे निकले थे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को परिजन तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बैमा निवासी भागवत सूर्यवंशी (47 वर्ष), पिता स्वर्गीय गेंदराम सूर्यवंशी, रविवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच अपने घर के कुत्ते को गांव के पास सड़क किनारे टहला रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से भागवत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल भागवत को तत्काल उपचार के लिए सिम्स ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार पास के ग्राम नगोई का निवासी है और हादसे के वक्त अपने एक अन्य साथी के साथ कहीं से लौट रहा था। घटना की सूचना सरकंडा थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...