बिलासपुर

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प, विद्यार्थियों ने लिया अखंड भारत का प्रण,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, राजकिशोर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल गिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र गौरहा रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र गौरहा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि 15 अगस्त 1947 को आजादी के बाद देश सैकड़ों रियासतों में बंटा हुआ था, जिन्हें एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया।

प्राचार्य गौरहा ने हैदराबाद, जूनागढ़ और जम्मू-कश्मीर रियासतों के भारत में विलय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व के कारण ही अखंड भारत का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने 1971 के युद्ध और भारत की एकता-अखंडता के महत्व पर भी बच्चों को जानकारी दी और कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना ही देश को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी देश चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कई विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने में लगी हैं, ऐसे में हम सभी को “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर चलना होगा। युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से रमाकांत मिश्रा, नवल किशोर, मनीष सिंह, प्रीति बाला, मीणा देवांगन, आनंदी दुबे, माधुरी नामदेव, रजनीश, ममता, सुजाता श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। वही छात्र परिषद की ओर से स्वाति साहू, पूर्वा, हेमा, सुभाष, दिव्य साहू, अंबे राजपूत, गीतांजलि यादव, तृप्ति यादव, रिया पाठक, नेहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...