बिलासपुर

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार… बोले- मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार, पदयात्रा में दिखी हजारों की भीड़,

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और शुद्ध मतदाता सूची को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के विश्वास, उसके मताधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में निहित है।

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। शनिवार दोपहर गांधी चौक से शुरू हुई पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा नेहरू चौक पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।

एसआईआर को लेकर भ्रांतियां दूर करने पर जोर


सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी के अंतर्गत आने वाली स्थापित प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कहा कि मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण जरूरी है, लेकिन किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत लगभग 13 करोड़ नाम हटाए जाने की चर्चा हो रही है। इन आंकड़ों को तथ्यों के आधार पर समझना आवश्यक है। प्रत्येक मामले का सत्यापन होना चाहिए तथा पात्र नागरिकों को अपना पक्ष रखने और अपील करने का अवसर मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने मात्र से राशन, पेंशन अथवा पासपोर्ट जैसी सुविधाएं स्वतः समाप्त नहीं होतीं। पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

कांग्रेस पर तोखन साहू और अरुण साव का हमला

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाती है और लोकतंत्र खतरे में होने का राग अलापती है। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और देश को बांटने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चुनाव में हार का उदाहरण देते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी का दावा किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के आरोपों को समझ चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अमर अग्रवाल बोले- आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस दे रही लोकतंत्र की दुहाई

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता को बंधक बनाया, वही आज लोकतंत्र खतरे में होने की दुहाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी हैं। पदयात्रा में विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...