बिलासपुर

सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के अशोक नगर अटल आवास निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। दरअसल युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बीती शाम वह घर भाग गया था। लेकिन आज सुबह फिर से तबीयत बिगड़ी और उल्टी हुई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शानुल पिता मोहम्मद मुमताज, उम्र 28 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास, बिलासपुर के रूप में हुई है। वह मूलतः बिहार का रहने वाला था और शहर में फैब्रिकेशन का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मोहम्मद शानुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान बीती शाम वह अस्पताल से निकलकर अपने घर पहुंच गया। हालांकि, आज सुबह उसकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई और उसे उल्टी होने लगी। परिजन घबरा गए और तत्काल उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल उसकी मौत के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल में युवक की मौत के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...