छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर ,कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का किया बंटवारा

मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रही है, वहीं इसी उद्देश्य से बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बिलासपुर पहुंच रहे हैं इसी से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम को भाजपा कार्यालय में रखी गई जहां पिछली बैठकों मे लिए गए निर्णयों से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अवगत कराया गया आगामी लोकसभा चुनाव में किस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार के लिए समर्थन मांगना है इस पर भी चर्चा हुई लोकसभा के मद्देनजर दायित्वों और कार्यों का बंटवारा किया गया राजनाथ सिंह के बिलासपुर दौरे को लेकर भी निर्देश दिए गए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया गया बैठक की शुरुआत में कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के शहीदों के शहादत का बदला लेने की जो बात कही थी उसे उन्होंने सच कर दिखाया वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले सभी कार्यक्रमों में एक-एक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें इस बैठक में क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल सांसद लखनलाल साहू भाजपा प्रवक्ता भूपेंद्र सैनी रामदेव कुमावत महापौर किशोर राय गुलशन ऋषि , घनश्याम कौशिक समेत मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार