बिलासपुर

मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार…साइबर ठगी का मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – गोल बाजार में खरीदारी के दौरान मोबाइल गुम होना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। मोबाइल गुम होने के कुछ दिन बाद ही उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से शातिर ठगों ने ऑनलाइन 2 लाख 96 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जब खातों से रकम निकलने की जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल ग्राम केशला, बिल्हा का निवासी है और व्यापार करता है। वह 6 नवंबर 2026 को खरीदारी के लिए बिलासपुर के गोल बाजार आया था। इसी दौरान उसका मोबाइल कहीं गुम हो गया। उसने उसी दिन सिटी कोतवाली थाने में मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कराई। इसके बाद पुराना सिम बंद करवाकर कंपनी से नया सिम भी प्राप्त कर लिया। लेकिन इस बीच साइबर ठगों ने उसके बैंक खातों को निशाना बना लिया। 9 और 10 नवंबर को एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक के खातों से अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इनमें महमूद विश्वास, नापिसा खातून और एमडी अब्दुल्लाह एसके के नाम सामने आए हैं। पीड़ित को 11 नवंबर को बैंक खातों से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने बिलासपुर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, बाद में 13 नवंबर को उसने पुलिस में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत और बैंक खातों के लेनदेन संबंधी दस्तावेजों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल गुम होने और उसके बाद हुए संदिग्ध बैंकिंग ट्रांजेक्शन के बीच संबंध की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन,