बिलासपुर

VIDEO: प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के लिए की 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं….खैरागढ़ के बाद पहुँची बिलासपुर, कहा पहली बार आई हूँ बिलासपुर, जय माँ महामाया, जय अरपा मैया

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी सोमवार को अपने चुनावी दौरा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ पहुँची थी, जिन्होंने पहले खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया फिर बिलासपुर पहुँची, जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित तमाम नेताओ के साथ उन्होंने स्थानीय पुलिस मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया जहाँ उन्होंने अपने उद्बोधन में पहले माँ महामाया, अरपा मैया के जयकारे लगाए, फिर अपनी बातें रखी जहाँ उन्होंने आज की गई 8 चुनावी घोषणाओं को दोहराया जिनमें सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली, महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ,

आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना, राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे, छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ, राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जन नेताओ और जनता का एकतरफा रिश्ता नही होता भावना दोनों ओर होती है जिससे ही सभी एक दूसरे से जुड़े हुए है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने भी सभा को संबोधित किया। 

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,