बिलासपुर

बिलासपुर:–पत्नी पर चरित्र शंका में दूध बांटने वाले पर जानलेवा हमला… आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तालापारा मरिमाई मंदिर के पास मोहम्मद मोबिन ने ग्राम पिरैया निवासी जयपाल साहू जो दूध बांटने का काम करता है पर घातक हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद मोबिन अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था, जिसके कारण उसकी पत्नी लगभग डेढ़ माह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। इसी संदेह के चलते आज मोबिन ने जयपाल साहू पर हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी पर भी हमला करने के इरादे से तिफरा स्थित उसके घर की ओर रवाना हुआ, लेकिन अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद मोबिन को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन थाने में इस संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी ने चरित्र शंका के कारण ही इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया। घायल जयपाल साहू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...