बिलासपुर

रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी….युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा,

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश में महत्वपूर्ण कदम उठाये है,इसी के तहत बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो मुंगेली जिला का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. संगठन में लंबे समय से सक्रियता,निष्ठा और अनुशासित कार्य शैली के चलते मिली इस जिम्मेदारी से युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश की टीम में किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए ऐसी जिम्मेदारी मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति पर कार्य कर रहा है. रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. चुनावी अभियानों से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक से लेकर धार्मिक कार्यों सहित हर मोर्चे पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है. वे विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों में गिने जाते हैं।

धार्मिक,सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रियता के कारण हर वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते हैं. इससे उनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में बनी है जो राजनीति को समाजसेवा से जोड़कर देखा है। भाजयुमो जिला सह प्रभारी की नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा युवाओं को केवल मंच ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी सौंप रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रौशन सिंह की यह भूमिका मुंगेली सहित पूरे बिलासपुर संभाग में संगठन को नहीं ऊर्जा देगी.

युवाओं के बीच मजबूत पकड़

रौशन सिंह की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनकी स्वीकारता है। शिक्षा,रोजगार, खेल,धार्मिक,सामाजिक विषयों पर उनकी सक्रियता, मिलनसारिता उन्हें आम युवाओं से जोड़ती है। पार्टी के कई अभियान में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है.

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

रौशन सिंह ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, नगर विधायक अमर अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा और सरकार की रीती नीतियों को मजबूती से पहुंचाने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी