बिलासपुर

बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत… गांव में पसरा मातम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना अंतर्गत ग्राम निरतू के घासीपूँजी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक दीपक पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दीपक पटेल पिता राजेश पटेल शनिवार को अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज आंधी, तूफान और बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दीपक समेत दो बच्चे आ गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल बच्चे का इलाज किया गया, जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना हरि पटेल के घर के पास की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को सिम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...