बिलासपुर

गैंग बनाकर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार… लूट का सामान बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गैंग बनाकर सुनसान जगहों में लोगो के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गैंग में एक आरोपी के साथ तीन नाबालिग लड़को को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर निवासी संदीप कुमार किसी काम से 29 मार्च को बिलासपुर आया था। जहा वापसी के लिए देर रात तक कोई बस नहीं मिला। जिस वजह से वह तिफरा के नए बस स्टैंड में रुका हुआ था। जहा करीब रात 2.30 बजे चार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर लूटपाट कर 6000 कीमत का एक मोबाइल और 200 रुपए नगद लेकर वह वहा से फरार हो गए। इधर मामले में प्रार्थी ने घटना की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जहा पुलिस ने तिफरा के पास ही सुने जगह पामगढ निवासी करन कुमार खुंटे को उसके तीन अन्य नाबालिग साथियों के साथ पकड़ा। जिन्होने पूछताछ के दौरान बताया कि संदीप कुमार नगेशिया के साथ मारपीट और लूट की घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया है। जिनके कब्जे से लूट का मोबाइल जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम,सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र आर प्रवीण कुमार पाण्डेय , एवं आरक्षक बिरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...