मुंगेली

खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार… 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त,

रमेश राजपूत

मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुड़िया जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद राशि सहित कुल 7 लाख 33 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को सूचना मिली थी कि थाना लोरमी क्षेत्र के खुड़िया स्थित ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर सेल और चौकी खुड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। इनमें जिला कबीरधाम, बिलासपुर और मुंगेली जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 53 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये तथा 9 मोटरसाइकिल कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाउंड ओवर की प्रक्रिया की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, चौकी खुड़िया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक माधव टांडिया सहित साइबर सेल और चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...