रतनपुर

रतनपुर:- दरगाह में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… चोरी का समान बरामद,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर अंतर्गत जूनाशहर स्थित दरगाह में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। घटना 23 अप्रैल 2025 की दरमियानी रात की है, जब दरगाह से 01 मोबाइल फोन, 01 कंप्यूटर मॉनिटर, माउस, 02 कैमरे, 02 लोहे की दान पेटी और उसमें रखी नगदी राशि चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में दरगाह के मौलाना मोहम्मद फारूख की शिकायत पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आए संदिग्धों की पहचान कर उनके निवास स्थान पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी सिद्धार्थ धुर्वे उर्फ बिट्टू (उम्र 19 वर्ष) एवं एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका 01 मोबाइल, कंप्यूटर मॉनिटर, माउस, 02 कैमरे, 02 लोहे की दान पेटी तथा नगदी 1300 रुपये (कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये) बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान सहित टीम के अन्य सदस्य सैय्यद अकबर अली, सत्यप्रकाश यादव, महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, धीरज कश्यप और कीर्ति पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज