बिलासपुर

स्वीप दीप जलाकर दिया जा रहा मतदाता जागरूकता संदेश…शत प्रतिशत अभियान से लगातार जुड़ रहे मतदाता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। जिले की स्व सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। वे अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत घुटकू, जोंकी, गनियारी, बीजा,समडील,टांडा,गोकुलपुर,मोहनभाठा,खपरी व अन्य ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप दीप जलाकर और रंगोली बनाकर 7 मई को सभी ग्राम वासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।इसी कड़ी में बिल्हा ब्लॉक के भैंसबोड़ कलस्टर के ग्राम बिटकुली की महिलाओं ने चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अपना योगदान देते हुए स्वीप जसगीत के जरिए मतदान का संदेश दिया, और शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

महिलाओं ने स्वीप रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया ।उल्लेखनीय है कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान ‘ बिलासपुर का अभियान’ के तहत लोगों को 7 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...