पचपेड़ी

पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्तों को भी पीटा

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी देने से इनकार करने पर एक कॉलेज छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विद्याडीह टांगर से सुलौनी जाने वाले रास्ते पर स्थित छोटे पुल के पास कुछ युवकों ने छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और बेल्ट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने छात्र को जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने शिवा जांगड़े और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामा के घर से लौटते समय हुआ विवाद

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम मेउभांठा, पामगढ़ निवासी दीपेश कुर्रे कॉलेज में पढ़ाई करता है। 22 अक्टूबर 2026 को वह अपने दो दोस्तों के साथ सुलौनी गांव में अपनी मामी की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने मामा के घर गया था। रात करीब 9 बजे वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में विद्याडीह टांगर से सुलौनी जाने वाले मार्ग पर छोटे पुल के पास वह कुछ देर के लिए रुका।

बीड़ी नहीं दी तो करने लगे गाली-गलौज

दीपेश के मुताबिक, इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंचे और बैठकर शराब पीने लगे। युवकों ने उससे बीड़ी मांगी, लेकिन उसने बीड़ी नहीं पीने और अपने पास बीड़ी नहीं होने की बात कही। इसके बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से वहां से निकलने लगा, तभी एक युवक ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उसके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और एकजुट होकर दीपेश के साथ मारपीट करने लगे।

दोस्तों ने किया बचाव तो उन्हें भी पीटा

पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने हाथ-मुक्कों, थप्पड़ों और बेल्ट से उसकी पीठ व कंधे पर वार किए और गला पकड़कर मारपीट की। उसके दोस्तों रामनारायण लहरे और अरमान बंजारे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दीपेश को चोटें आई हैं और शरीर में दर्द होने की बात उसने पुलिस को बताई है। पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने शिवा जांगड़े और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स...