बिलासपुर

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर वसूली कर रही है मोदी सरकार….चित्रकांत श्रीवास

डेस्क

बिलासपुर-अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में आ रही निरन्तर गिरावट के बावजूद देश में दिन बदिन भी पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा पर जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत प्रवक्ता चित्रकांत श्रीवास ने ने कहा कि यूपीए सरकार में महंगाई को डायन बताने वाले भाजपा नेताओं मोदी सरकार में महंगाई डायन है कि भाजपा की आनुवांशिक संगठन? किसान, गरीब, मजदूर, छोटे एवं सूक्ष्म उद्योग, ट्रांसपोर्ट सभी वर्ग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के कीमत के अनुसार बढ़े दामों में पेट्रोलियम पदार्थ खरीद रहे थे अब जनता को क्रूड ऑयल के दामों में आई कमी का लाभ क्यों नहीं मिलना चाहिए? मोदी-भाजपा ने आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने का वादा किया था अब उस वादे को पूरा करने का वक्त आया है ऐसे समय में मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा टैक्स लगाकर मुनाफाखोरी कर जनता के साथ विश्वासघात क्यों कर रही है? मोदी सरकार गरीब कल्याण योजना में गरीबों को मदद करने से पहले गरीबों के जेब से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर वसूली क्यों कर रही है? क्या मोदी सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि में 500 रुपया महीना दिये इसलिये किसानों को सस्ते डीजल को महंगे दाम में बेच कर ज्यादा वसूली कर रही है? मोदी सरकार मजदूरों के घर वापसी में हुए खर्चे को भी डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनता से वसूल रही है?
प्रवक्ता चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि सूट बूट वाली मोदी भाजपा की सरकार जब चंद पूंजीपतियों को मदद करती है तब वित्तीय संकट नहीं होता, रिजर्व बैंक के रिजर्व फंड से 1लाख 76 हजार करोड़ रुपया जबरदस्ती निकाल लिया जाता है और जब कोरोना संकटकाल में फंसे मजबूर हताश, परेशान, लाचार गरी,ब किसान, मजदूर, महिलाओं को मदद करने की बारी आती है तब वित्तीय अभाव होने का विधवा विलाप करती है। भाजपा लाख प्रयास करें मोदी सरकार के मुनाफाखोरी विदेश नीति में असफलता बेरोजगारी महंगाई नियंत्रित करने में विफलता और कोरोना महामारी के कारण हुई देश में तबाही बर्बादी के जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है देश की जनता समझ चुकी है मोदी सरकार जनहित के मामलों में भी असफल है। केंद्र सरकार शीघ्र ही पेट्रोल डीजल के दामों को कम कर आम जनता को इस महंगाई से राहत देवें..

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...