बिलासपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर…3 चोरियों का हुआ खुलासा, नगदी और गहनों सहित लाखों के माल पर किया था हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रोजाना हो रही चोरियों के मामले को लेकर पुलिस अपनी धरपकड़ कार्रवाई में जुटी हुई है, जिन्हें हाथ एक शातिर चोर चढ़ा है, जिससे कुछ नगदी रकम और सामान को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सिविल टीम और पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीरो से जानकारी जुटाई जा रही थी, जिन्होंने मुखबीर की सूचना पर संदेही विश्वजीत उर्फ भानु पाटकर को थाना लाकर पूछताछ करने पर पहले गोल मटोल जवाब दे रहा था जिससे जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने तिफरा से नगदी 20000 रूपये व घरेलू सामान, सोने का लाकेट कुल 40000 रूपये, आश्रय परिसर मकान से नगदी रकम 10000 रूपये व घडी कुल 12000 रूपये तथा शिव मंदिर तिफरा से मंदिर के अंदर रखे दान पेटी से नगदी 40000 रूपये चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 3400 रूपये और सोने का लाॅकेट, 1 नग घड़ी व घरेलू सामान जप्त किया गया है l पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र से प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र नेताम, प्र.आर विरेन्द्र धनकर, प्र.आर. चोलाराम पटेल, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी