कोटा

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हितग्राही के खाते से हुई गायब… धोखाधड़ी का मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम पोंडी निवासी नंदूराम के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा कोटा में संचालित खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 42,400 रुपए की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना कोटा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नंदूराम सतनामी उम्र 64 वर्ष के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि 40,000 रुपए 18 सितंबर 2024 को जमा हुई थी। इसके बाद 13 से 18 अक्टूबर के बीच उनके खाते से क्रमशः 9,900, 9,900, 10,000, 10,000 और 2,600 रुपए की निकासी की गई। प्रार्थी का कहना है कि उन्होंने न तो अपना आधार कार्ड और न ही अंगूठे का निशान कहीं दिया था। जब उन्होंने 19 अक्टूबर को पासबुक प्रिंट कराई, तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी मिली।प्रार्थी द्वारा शाखा प्रबंधक से शिकायत किए जाने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके पश्चात उन्होंने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच अधिकारी द्वारा प्रार्थी, ग्राम कोटवार, शाखा प्रबंधक सहित संबंधित व्यक्तियों के कथन लिए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रकम की निकासी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर को प्रेषित आवेदन में न्याय की गुहार लगाते हुए राशि वापसी की मांग की है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी