बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान दोनों युवक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे कस्तूरबा नगर स्थित अनूप सिंह के निर्माणाधीन मकान में छत पर काम चल रहा था। इसी दौरान वहां मजदूरी कर रहे दो युवक अचानक मकान के बेहद करीब से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पाया कि एक युवक का शव मकान की छत पर पड़ा था, जबकि दूसरा युवक करंट लगने के बाद दीवार के सहारे बिजली लाइन के पास लटका हुआ था। दोनों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

पुलिस ने मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू 45 वर्ष पिता लखन लाल साहू तथा रवि बंजारे 40 वर्ष निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास सरकंडा के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूर निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे और काम के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बीच सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास काम करने के दौरान आवश्यक सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी ऐसे स्थानों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी