बिलासपुर

अज्ञात कारणों से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…. एक की घर में तो दूसरे की रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में बुधवार को दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों की फंदे में लटकती हुई लाश मिली है। दोनो ही मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहाँ एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाई है। तो वही दूसरे व्यक्ति की रेल्वे ट्रैक के किनारे रस्सी के फंदे में लाश झूलती हुई मिली है। दोनो ही मामलो में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर में पंचशील कॉलोनी में रहने वाले मुकेश भलाधरे ने परिवार के लोगों के काम पर जाने के दौरान आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है की मृतक अधिकांश समय नशे में चूर रहता था। इसी दौरान बुधवार सुबह जब मृतक के सभी सदस्य काम में गए थे तब मृतक ने घर के चादर का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली है। जब मृतक के परिजन घर पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मामले में सूचना पाकर सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंच डेड बॉडी का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए शव गृह में भेज दिया है। इधर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी लाइन के पास ब्रिज के समीप रेल्वे ट्रैक के किनारे करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की रस्सी के फंदे में झूलती हुई लाश मिली है। जिसकी सूचना ट्रैक मैनेजर ने बिलासपुर स्टेशन मास्टर को दी। जिनकी जानकारी के बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है। कि मृतक वाइट कलर का शर्ट और मेहरूम कलर का पेंट पहना हुआ था। वही काला- रेड कलर का पॉवर चश्मा भी मृतक द्वारा लगाया गया था। उक्त मामले में पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा कर बॉडी को शव गृह में भेज दिया है। दोनो ही मामलो में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...