रतनपुर

रतनपुर: पत्नी की हत्या कर लाश के पास रात भर बैठा रहा पति…सुबह बेटे को लगी भनक तो हुआ खुलासा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाघाट के पास ग्राम कर्रा में बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रात भर लाश के पास कमरे में बैठा रहा, जब सुबह बेटे ने दरवाजा खटखटाया तो पिता ने खिड़की से हत्या की बात कही और पुलिस को बुलाने बोला, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी घासीराम यादव 65 वर्ष उसकी पत्नी पुनीता यादव 60 और बेटा कृष्णा यादव, बहु, बच्चों सहित एक घर मे अलग अलग कमरे में रहते है, बीती रात सभी खाना खाकर सो गए, जब आज सुबह बेटा कृष्णा उठा तो देखा उसके माता पिता का कमरा बंद है और कोई बाहर नही आया है,

तब उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसके पिता ने दरवाजा नही खोला और खिड़की खोलकर बताया कि उसने उसकी माँ की हत्या कर दी जिसकी लाश सोफे पर पड़ी है, जब बेटे कृष्णा ने खिड़की से यह नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए, तब उसने दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसके पिता ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया और पुलिस को बुलाने कहा, तब बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है वही आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है कि उसने आखिर अपनी पत्नी की हत्या क्यो की है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...