छत्तीसगढ़

चुनाव का बहिष्कार करने की नसीहत न मानना पूर्व आरक्षक को पड़ा भारी, नक्सलियों ने की हत्या….पत्नी है सरपंच उम्मीदवार

डेस्क

बीजापुर- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को मतदान हुआ हैं। इस दौरान एक हिंसक वारदात सामने आई है, बीजापुर ब्लॉक में नक्सलियों ने एक पूर्व आरक्षक को अगवा कर हत्या कर दी है। आरक्षक की पत्नी यहां सरपंच प्रत्याशी है। बस्तर में नक्सलीयो ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके लिए बेनर पोस्टर चश्पा कर चुनाव में किसी को भी सहयोग नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी वहां आज मतदान हुए। बीजापुर ब्लॉक के ग्राम कडेनार में पूर्व आरक्षक बलदेव ताती ने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा था। उसकी पत्नी गांव से सरपंच प्रत्याशी है। इस बीच बीती रात काफी संख्या में हथियार बंद नक्सली गांव पहुंचे और बलदेव ताती को अगवा कर अपने साथ ले गए।

उसकी पत्नी नक्सलियों से गुहार लगाती रही कि पति को छोड़ दे लेकिन नक्सलियों ने उसकी एक नहीं सुनी और बलदेव को अपने साथ ले गए। एक ओर आज गांव में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और लोग वोट डाल रहे थे। वहीं गांव से बाहर नक्सलियों ने बलदेव की हत्या कर शव को फेंक दिया। इस घटना की खबर जैसे ही गांव में लगी वहां दहशत का माहौल निर्मित हो गया। ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए हैं, गौरतलब है कि आज बस्तर जिले के जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, बास्तानार और दरभा विकासखंड तथा कांकेर के अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गकोंदल विकासखंड में मतदान हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज