रायगढ़

पुलिस ने फिर लौटाए 16 लाख कीमती 103 मोबाईल फोन प्रार्थियों को….गुमने और चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने की सर्चिंग

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन व साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर सायबर सेल की टीम ने गुम, चोरी हुए मोबाइलों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले दो महीनों में सायबर सेल ने इन 103 मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये है। इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों जैसे ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार से भी बरामद किया गया। बरामद किए गए मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी और एम.आई. जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस द्वारा इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने मोबाइल स्वामियों को सलाह दी कि वे अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें और किसी भी अन्य व्यक्ति का मोबाइल मिलने पर उसे नजदीकी थाने में जमा करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिना बिल के मोबाइल कभी न खरीदें, ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से बचा जा सके । उन्होंने बताया कि चोरी या गुम हुए मोबाइल की आनलाइन रिपोर्ट CEIR की वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर किया जा सकता है । रायगढ़ सायबर सेल की यह पहल, अन्य जिलों के मुकाबले काफी प्रभावी साबित हुई है, जिसमें अब तक 1600 से अधिक गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके स्वामियों तक पहुंचाया गया है, जिनकी कीमत लगभग ₹2.50 करोड़ है ।

साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी के साथ पूरी सायबर टीम गंभीर मामलों में अपराध विवेचना में सहयोग के साथ गुम/चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर करने में लगातार जुटी हुई है । मोबाइल रिकव्हर के कार्य में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, सुरेश सिदार, पुष्पेन्द्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, महिला आरक्षक मेनका चौहान की सराहनीय भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...