सक्ती

सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा…पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के जोंगरा गांव में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंधे कत्ल की इस वारदात के पीछे प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतिका पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की हत्या उसके प्रेम संबंध से नाराज होकर पति-पत्नी ने 4 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र से हत्या में शामिल सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 26 जून 2026 को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।

जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका का रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। दोनों आयुर्वेदिक दवा प्रचार और बिक्री का काम करते थे। इस संबंध को लेकर मुरलीशंकर की पत्नी चम्पा चौहान से विवाद चल रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चम्पा और मुरलीशंकर ने पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और हत्या के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस के अनुसार सुपारी देने के बाद राजेंद्र महंत, गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

26 जून को योजना के तहत गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत मोटरसाइकिल से जोंगरा पहुंचे, जहां गौरीशंकर ने पिस्तौल से गोली मारकर पूर्णिमा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों को अलग-अलग राज्यों में फरार कराने में अन्य साथियों ने मदद की। पुलिस ने राजेंद्र महंत को झारखंड के जमशेदपुर और गौरीशंकर सिदार व सुनील महंत को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, 4 जिंदा राउंड, बाइक, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और कुल नगदी राशि बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में चम्पा चौहान, मुरलीशंकर चौहान, सुनील महंत, गौरीशंकर सिदार, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, राजेंद्र महंत, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना सक्ती की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...