बिलासपुर

जज्बा ने फिर बचाई एक मासूम की जान, जरूरत के वक्त ब्लड डोनर उपलब्ध करा पहुँचाई मदद…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जज्बा के जाँबाजो ने एकबार फिर ब्लड की कमी से जूझ रहे परिवार को सहारा दिया है। सिर्फ दो साल का अमान अंसारी ब्लड की बीमारी से जूझ रहा है। जिस वजह से मासूम के शरीर मे प्लेटलेट्स की भारी कमी हो गई और जांच में केवल 5000 प्लेटलेट्स पाए गए जो कि बेहद खतरनाक स्थिति है। ऐसे में ब्लड की कमी से परिजन दर दर भटक थक चुके थे। जिसके बाद उन्होंने मासूम की जान बचाने ब्लड के लिए जज्बा की टीम से संपर्क किया। क्योंकि पिछली बार भी इस बच्चे के लिए यही संस्था आगे आई थी और रात 1 बजे इस बच्चे के लिए डोनर की व्यवस्था की गई थी। इस बार भी जज्बा के संस्थापक संजय मतलानी ने शनिवार रात 10 बजे ही मामले को गंभीरता से लेते हुए काम शुरू किया। टीम जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयोजक संजय मतलानी जिनके पास हमेशा रेयर डोनर्स की लिस्ट उपलब्ध रहती है द्वारा तत्काल कुछ डोनर्स से संपर्क किया गया जिसमे से कुछ का टेस्ट करने पर उन्हें असक्षम पाया गया।

फिर कही जाकर पिछली बार की ही तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता फ़ैज़ काज़ी जी ने आगे आकर प्लेटलेट्स डोनेट करने की इच्छा ज़ाहिर की। लिहाजा कोरोना महामारी के इस विपरीत परिस्थितियों में भी इंसानियत का परिचय देते हुए,अमान को ब्लड डोनेट किया। रात 10 बजे से शुरु हुई प्लेटलेट्स डोनेशन की प्रक्रिया देर रात करीब 11.45 बजे तक चली। जिसके बाद मासूम अमान की तबीयत में सुधार हुआ। इधर बच्चे के पिता ने डोनर और टीम जज़्बा का दिल से शुक्रिया अदा किया।

ब्लड बैंको के कंठ सूखने लगे,,शासन प्रशासन अब भी नही दिखा रहा संजीदगी..

जिले में एकबार फिर ब्लड बैंको के कंठ सूखने लगे है। इस बीच लॉकडाउन को लेकर कोई भी उचित तैयारी फिलहाल नजर नही आ रही है। मालूम हो कोरोना काल में पिछली बार भी बिलासपुर शहर की ब्लड आपूर्ति की ज़िम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं ने उठाई थी। प्रशासन की ओंर से पाबंदियां होने के बावजूद अपनी जान को खतरे में डाल कर अपनी ज़िम्मेदारी और ख़र्च पर जज़्बा ने ही सैकड़ों लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला था। ऐसे में मौजूदा हालातो को देखते हुए,जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी ने बिलासपुर के युवाओं से अपील की है कि भले ही शहर के हालात सही नहीं है,लेकिन सुरक्षा के सभी मापदंडों को पूरा करते हुए, स्वयं से डोनर युवा साथी अगर स्वैच्छिक रक्तदान करने आगे नहीं आएंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है! सत्याग्रह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम जज्ब की टीम ने सभी से निवेदन करते हुए कहा है। अगर आपको रक्तदान करने के लिए आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा हो तो आप हमें 7566666145 पर कॉल कर सकते है,हम आपको सुविधा पूर्वक ब्लड बैंक और वापस आपके घर तक छोड़ने की सेवा करेंगे। 

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...