बिलासपुरस्वास्थ्य

योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, राजस्व के प्रकरणों के निपटारे का भी दिया निर्देश

उदय सिंह


कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने आज मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व मामलों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जनदर्शन की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करें। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले मुख्य आयोजन की समीक्षा की। डाॅ.अलंग ने सभी विभागों को योग दिवस के कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि आयोजन में अधिक से अधिक नागरिक योग करने पहुंचे। इसके लिये आवश्यक प्रचार-प्रसार करें। योग प्रशिक्षकों की मौजूदगी में योग दिवस पर योगाभ्यास कराया जायेगा। बैठक में डाॅ.अलंग ने विभिन्न नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन की जानकारी ली।

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि किसान शिविर में किसानों को केसीसी और बी-1, पी-2 उपलब्ध कराया जाये। इसके साथ ही राजस्व मामलों का निराकरण शीघ्रता से करें। उन्होंने ग्राम देवरीखुर्द में पेयजल समस्या दूर करने के लिये पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के शुरू होते ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण के लिये विभिन्न कालेज और स्वयंसेवी संस्थाओं से सहायता ली जायेगी। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में पड़ी खाली जमीन पर वृक्षारोपण करें। बैठक में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री रितेश अग्रवाल ने पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी और कृषि विभाग के अधिकारियों से योजना के संबंध में प्रगति रिपोर्ट ली।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके, श्री बी.सी.साहू, श्री एस.के.गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री सुमित अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
क्रमांक 293/नितिन

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...