बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…14 चोरी के मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 करोड़ के सोने और हीरे सहित 12.50 लाख रुपए नगद जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के 3 थाना क्षेत्रों में कुल 14 चोरी के मामलों का खुलासा करने में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने 12 करोड़ से अधिक की सोने एवं हीरे और 12.50 लाख रुपए नगद जब्त किए है। जिसमें दो आरोपी लोकेश श्रीवास और शिव चंद्रवंशी गिरफ्तार हुए है। मिली जानकारी के अनुसार 19.08.2023 को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकान एवं 25.08.20023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 बड़ी दुकानों कुल 10 दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोर को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये थे। थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व टीम बनाकर मुखबीर तंत्र को मजबूत कर एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 300 सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने पर आरोपी जिला कबीरधाम का निवासी होना पाया गया जिस पकड़ने हेतु घटना दिनांक से टीम आरोपी के निवास एवं रिस्तेदारों के निवास के आसपास डेरा जमाये हुए थी जो दिनांक 28.09.2023 को घटना के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने निवास के आसपास दिखाई दिया कि सूचना पर रेड कार्यवाही की गई जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा मिला एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास घर की खिड़की से कूद कर भाग गया।

शिव चन्द्रवशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने उपरोक्त घटनाओं में लोकेश श्रीवास को साथ रहकर घटना करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से लगभग 23 लाख रुपये की मशरूका बरामद किया गया। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू सिविल लाईन थाने के टीम ने स्मृतिनगर थाना क्षेत्र दुर्ग भिलाई के किराये के मकान से घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी गए 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद की गई। लोकेश श्रीवास द्वारा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में हुई बड़ी चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकानों पूजा गीन अपार्टमेंट, संस्कृति रेडिमेट शोरूम, नरेश फैशन, श्रीराम क्लाथ स्टोर तथा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 दुकानी प्लेटिनम शू-मॉल, बासुरी मैचिंग सेंटर मान्यवर शोरूम, कामेश टेडर्स, एवं टाईम पैलेस, में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। लोकेश श्रीवास से पुछताछ जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेपडे, अजहर उद्दीन, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोभनाथ यादव प्रआर देवमून पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, सत्या पाटले तदबीर पोते, विकास राम, बोधुराम, प्रशांत सिंह वीरेंद्र गंधर्व निखिल जाधव एवं दिल्ली पुलिस के निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगर , दिनेश कुमार विष्णु तिवारी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर