बिलासपुरराजनीति

शनिवार से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान

डेस्क

प्रत्येक भाजपा के सदस्यों को पुनः सदस्यता ग्रहण करना है तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर टोली बनाकर भाजपा के सदस्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की रीति-नीति एवं सिद्धांतों से भी अवगत कराना है। उक्त उद्गार प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मध्य, उत्तर, दक्षिण पश्चिम, रेल्वे एवं पूर्व नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं एवं मंडल स्तर पर सदस्यता प्रभारी मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो से आमजन काफी प्रभावित है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इंचित न ही इस ओर विशेष ध्यान देना है। पिछले बार से 20 प्रतिशत ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी संगठन ने रखा है। इस दौरान श्री अग्रवाल भाजपा कार्यालय में मध्य मंडल एवं शहीद विनोद चौबे स्मृति सामुदायिक भवन सरजू बगीचा में आयोजित बैठक में शामिल हुए। 6 जुलाई शनिवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रातः 9 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में नगर भाजपा द्वारा संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का 6 जुलाई को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर जोरशोर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में दोपहर 2 बजे शुभारंभ होगा। पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अभियान की सफलता का संकल्प व्यक्त किया है। पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी 11 अगस्त तक चलेगा। पार्टी के सभी मोर्चो-प्रकोष्ठों में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी ने इस बार सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया है और इसके लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज 6 जुलाई से बिलासपुर जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...