बिलासपुरभाजपा

बिलासपुर में भी भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज, पहले दिन कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में ली सदस्यता

डेस्क

6 जुलाई शनिवार से भाजपा ने वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। बिलासपुर में अभियान की शुरुआत डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी चौक पर आयोजित समारोह से हुई जहां कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए पूर्व मंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता भी पहुंचे थे।

दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी ने नये सिरे से सदस्यता अभियान छेड़ा है। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118 वीं जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई । 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में जहां एक तरफ पार्टी के साथ समान विचारधारा रखने वाले नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा, वही पुराने सदस्यों को भी अनिवार्य रूप से पार्टी की सदस्यता नये सिरे से ग्रहण करनी होगी। इसके लिए पार्टी द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 89 8080 8080 पर मिस कॉल देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। इसके लिए वांछित जानकारियां उपलब्ध करानी होगी। देश भर में भारतीय जनता पार्टी के करीब 11 करोड़ सदस्य वर्तमान में है ,जिसे 30% और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है । शनिवार को दोपहर 3 बजे इस अभियान की शुरुआत बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड स्थित डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी चौक में की गयी। पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा अभियान को चलाया जाना है। बिलासपुर में सदस्यता अभियान का आगाज करने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता पहुंचे , जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर अभियान की शुरुआत कराई

भारतीय जनता पार्टी की सोच है कि इस बार पार्टी के साथ उन लोगों को जोड़ा जाए, जो सचमुच पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। छद्म सदस्यता से बचने का प्रयास इस दौरान किया जाएगा। वहीं पार्टी का फोकस गरीब, मेहनतकश मजदूर, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग पर भी है । इसके लिए जिला मंडल और बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले दिन यहां बड़ी संख्या में पार्टी के पुराने सदस्यों ने नए सिरे से सदस्यता ग्रहण की । वही सभी बूथों पर टोली बनाकर भाजपा के कार्यकर्ता आम लोगों को भाजपा की नीति रीती और सिद्धांतों से अवगत कराकर पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं। बिलासपुर में भी सभी मंडलों में अभियान को जोर-शोर से शुरू किया गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वव्यापी छवि से प्रभावित, भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को मानने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास 11 अगस्त तक किया जाएगा। क्योंकि इस बार सदस्यता अभियान मोबाइल के माध्यम से किया जा रहा है, इसलिए आईटी सेल द्वारा भी लगातार कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सदस्यता अभियान की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता भी पार्टी से किनारा करते नजर आ रहे हैं। लिहाजा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की एक बार नए सिरे से परख और तलाश की जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि सदस्य संख्या इस बार पहले से अधिक होगी। इसके लिए देशभर में एक ही नंबर जारी किया गया है। एंड्रॉयड फोन के अलावा सामान्य फोन से भी इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करना संभव होगा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...